web analytics
Sat. Jun 3rd, 2023
safed musli benefits in hindi

सफेद मूसली के फायदे और नुकसान (safed musli benefits in hindi) : सफेद मूसली (safed musli) को अधिकतर इंसान शक्तिवर्द्धक जड़ी बूटी के रूप में जानते है,लेकिन कया आप जानते है की आयुर्वेद में सफेद मूसली का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। सफेद मूसली की जड़ में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम इत्यादि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते है| अगर आप सफेद मूसली के फायदे के बारे में जानना चाहते है तो यह पेज आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा| इस लेख में हम आपको सफेद मूसली कया है? सफेद मूसली के फायदे, सफेद मूसली के अलग अलग भाषा में नाम और सफेद मूसली के नुक्सान के बारे में जानकारी दे रहे है –

Table of Contents

सफेद मूसली क्या है? (What is Safed Musli?)

अधिकतर इंसान सफेद मूसली (safed musli in hindi) का नाम तो जरूर जानते है लेकिन उन्हें सफेद मूसली के बारे में जानकारी कम होती है| सफेद मूसली एक प्रकार जड़ होती है और इस पर सफेद रंग के फूल आते है,सफेद मूसली की जड़ मोटी तथा गुच्छों में पाई जाती है| सफेद मूसली की जड़ और बीज कई सारी परेशानियो को दूर करने में सहायक होती है,सफेद मूसली कफ को कम करने में, मोटापा या ओबेसिटी (obesity), बवासीर या पाइल्स (piles), सांसों के रोग, खूनी की कमी या एनिमिया, ह्रदय से सम्बंधित परेशानियो को दूर करने में और डायबिटीज इत्यादि रोगो में भी लाभकारी होती है|

safed musli benefits in hindi

सफेद मूसली के फायदे (safed musli ke fayde), safed musli benefits in hindi :

आयुर्वेद के अनुसार सफेद मूसली के फायदे पुरुष और महिला दोनों के लिए ही बहुत सारे होते है, चलिए अब हम आपको सफेद मूसली के फायदों के के बारे में जानकारी दे रहे है –

1 – मधुमेह की समस्या में सफेद मूसली के फायदे – (safed musli ke fayde)

किसी भी महिला या पुरुष के शरीर में मौजूद ब्लड में जब शुगर का स्तर बाद जाता है तो ऐसे इंसान को मधुमेह की समस्या से पीड़ित माना जाता है। सफेद मूसली में मौजूद एंटी-डायबिटिक और एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण ब्लड में ग्लुकोज की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होते है| नियमित रूप से सफेद मूसली का सेवन करने से कुछ ही दिनों में मधुमेह से पीड़ित इंसान के शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित होने लगती है| अपने शरीर और शुगर की जांच के बाद सफेद मूसली की कितनी मात्रा आपके लिए उचित होगी इसकी जानकारी चिकित्सक से लेने के बाद सफेद मूसली का सेवन करने से मधुमेह की परेशानी में सफेद मूसली के फायदे का पूर्ण लाभ मिलता है|

2 – तनाव को कम करने में सफेद मूसली के फायदे

आज के समय में अधिकतर इंसानो को किसी ना किसी प्रकार के तनाव का सामना करना पड़ता ही है जैसे – ऑफिस का तनाव, घर का तनाव, रिश्तो का तनाव,पढ़ाई का तनाव इत्यादि| अगर आप किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव का सामना कर रहे है तो सफेद मूसली आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है,सफेद मूसली में मौजूद एंटीस्ट्रेस और एंटीऑक्सीडेंट गुण तनाव की स्थिति को कम करने के साथ साथ तनाव की वजह से होने वाली बीमारियो या परेशानियो को दूर करने में भी लाभकारी साबित होते है| नियमित रूप से सफेद मूसली का सेवन करने से आपको जल्द ही तनाव से मुक्ति मिलती है|

3 – दस्त की समस्या में सफेद मूसली के फायदे – (safed musli ke fayde)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार असंतुलित और खराब खान-पान की वजह से कई बार इंसान को दस्त की समस्या का सामना करना पड़ जाता है| अगर आप भी दस्त की समस्या का सामना कर रहे है तो सफेद मूसली आपकी इस परेशानी को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकती है| सफेद मूसली में मौजूद गुण और पोषक तत्व दस्त की समस्या को समाप्त करने में मददगार होते है,उचित मात्रा में सफेद मूसली का सेवन करने से जल्द ही दस्त की परेशानी से छुटकारा प्राप्त होता है|

4 – पेट की बीमारी में सफेद मूसली के फायदे (Safed Musli to Treat Digestive Disorder in Hindi)

आज के समय में पेट से सम्बंधित परेशानी जैसे पेट में गड़बड़ी, पेट दर्द, खाना ना खाने की इच्छा, दस्त, पाचन तंत्र सही से काम ना करना,कब्ज इत्यादि का सामना अधिकतर इंसान कर रहे है| सफेद मूसली में मौजूद गुण और पोषक तत्व पेट से सम्बंधित परेशानियो को दूर करने में सहायक होते है,नियमित रूप से सफेद मूसली के कंद के चूर्ण का सेवन करने से कुछ ही दिनों में दस्त, पेट की गड़बड़ी, पेट दर्द और भूख ना लगने जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है|

5 – बॉडी बिल्डिंग में सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits for bodybuilding) :

प्रत्येक पुरुष अपने आपको बलवान बनाना चाहता है आज के समय अधिकतर इंसान बॉडी बिल्डिंग करना पसंद करते है| अगर आप भी बॉडी बिल्डिंग करते है तो सफेद मूसली आपके लिए लाभकारी साबित होती है,सफेद मूसली में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर की ताकत बढ़ाने में सहायक होते है,बॉडी बिल्डिंग में सफेद मूसली के फायदे (safed musli ke fayde in hindi) काफी है इसीलिए जिम जाने वाले पुरुष सफेद मूसली का सेवन सप्लीमेंट की तरह भी करते है,अगर आप थोड़ा सा मेहनत का काम करके थक जाते है या आप कमजोर है तो सफेद मूसली आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित हो सकती है| नियमित रूप से सुबह और शाम आधा या एक चम्मच सफेद मूसली चूर्ण(safed musli powder in hindi ) का सेवन दूध के साथ करने से लाभ मिलता है|

6 – इम्युनिटी बढ़ाने में सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits for immune system)

आज के समय में हर इंसान अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाना चाहता है,ऐसे में इंसान इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने की घरेलू दवा, शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के घरेलू उपाय इत्यादि सर्च करता है| अगर आपके शरीर की इम्युनिटी पॉवर मजबूत या बेहतर होती है तो आपको सर्दी-जुकाम, बुखार इत्यादि संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा काफी कम होता है और अगर आपके शरीर की इम्युनिटी पॉवर कमजोर होती है तो सर्दी,जुकाम या फ्लू होने की संभावना ज्यादा रहती है| अगर आप भी अपने शरीर की इम्युनिटी पॉवर को मजबूत और बढ़ाना चाहते है तो सफेद मूसली आपके लिए बेहतरीन दवा है| नियमित रूप से सुबह और शाम आधा चम्मच मूसली पाक का सेवन एक गिलास दूध के साथ करने से जल्द आपकी इम्युनिटी पॉवर बढ़ने लगती है|

7 – वजन घटाने में सफेद मूसली के फायदे (Safed musli benefits for weight loss)

अधिकतर इंसान जानते है की सफेद मूसली (safed musli in hindi) केवल शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में मददगार होती है और सफेद मूसली वजन बढ़ाने में भी सहायक होती है| लेकिन कई आप जानते है की वजन घटाने में भी सफेद मूसली के फायदे देखे जा सकते है| सफेद मूसली का सेवन दूध के साथ किया जाए तो वजन बढ़ाने में मदद मिलती है दूसरी तरफ अगर आप सफेद मूसली का सेवन अगर आप गर्म पानी के साथ करते है तो आप अपना वजन घटा भी सकते है| मोटापे को कम कम करने में सफेद मूसली के फायदे देखे जा सकते है,नियमित रूप से सुबह और शाम आधा चम्मच मूसली पाउडर का सेवन एक गिलास गर्म पानी के साथ करने से कुछ ही दिनों में आपको लाभ प्राप्त होता है|

8 – मूत्र से सम्बंधित बीमारियो में सफेद मूसली के फायदे (Safed musli benefits for UTI) :

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में असंतुलित और असमय भोजन करने की वजह से अधिकतर इंसान मूत्र सम्बंधित परेशानी जैसे – पेशाब करते समय तेज जलन होना, बार बार पेशाब आना, पेशाब बूँद बूँद आना इत्यादि का सामना कर रहे है| पेशाब से सम्बंधित परेशानियो को दूर करने में सफेद मूसली (safed musli) फायदेमंद होती है,पुरुषो के साथ साथ सफेद मूसली महिलाओं में होने वाली परेशानी जैसे ल्यूकोरिया या सफेद पानी (Leucorrhea) की समस्या को भी समाप्त करने में सहायक होती है| मूत्र से सम्बंधित परेशानियो से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से सुबह और शाम आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) का सेवन एक गिलास गुनगुने दूध के साथ करने से जल्द राहत प्राप्त होती है|

9 – आर्थराइटिस में सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits for arthritis)

किसी भी इंसान की जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे उसकी शरीर में मौजूद हड्डियों में भी कमजोरी आने लगती है,हड्डियां कम जोर होने पर इंसान को जोड़ों में दर्द की परेशानी भी होने लगती है इस परेशानी को आर्थराइटिस की परेशानी भी कहते है| अगर आप आर्थराइटिस की घरेलू दवा या आर्थराइटिस का घरेलू उपचार ढूंढ रहे है तो सफेद मूसली आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है| आर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से सुबह और शाम आधा चम्मच मूसली पाउडर का सेवन दूध के साथ करना चाहिए|

10 – कैंसर से बचाव में सफेद मूसली के फायदे (Safed musli benefits for cancer prevention)

सफेद मूसली में मौजूद गुण और पोषक तत्व कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होते है| सफेद मूसली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ साथ कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में या कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित होता है। हालाँकि सफेद मूसली कैंसर का इलाज नहीं करती है लेकिन अगर आप अपने आपको कैंसर की परेशानी से बचाना चाहते है तो सफेद मूसली आपके लिए फायदेमंद साबित होती है| नियमित रूप से आधा चम्मच मूसली पाउडर का सेवन एक गिलास दूध के साथ करने से लाभ मिलता है| 

पुरुषो के लिए सफेद मूसली के फायदे, safed musli benefits for male

पुरुषो के लिए सफेद मूसली किसी वरदान से कम नहीं है,सफेद मूसली के फायदे पुरुषो के लिए काफी ज्यादा है| सफेद मूसली का सेवन करने से पुरुषो की कई परेशानियो का अंत हो जाता है,चलिए जानते है पुरुषो के लिए सफेद के फायदे के बारे में

1 – शारीरिक पावर बढ़ाने में उपयोगी (Safed musli benefits for stamina)

अधिकतर इंसानो का मानना है की सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits) यौन शक्ति को बढ़ाने में होते है| हालाँकि यह बात सच है की सफेद मूसली का सेवन करने से यौन शक्ति बढ़ती है,कुछ लोग सफेद मूसली को हर्बल वियाग्रा के रूप में भी मानते या इस्तेमाल करते है| सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) में मौजूद गुण और पोषक तत्व कामोत्तेजना क्षमता बढ़ाने के साथ साथ शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होते है| नियमित रूप से सफेद मूसली का चूर्ण का सेवन करने से कुछ ही दिनों में इंसान की यौन दुर्बलता दूर हो जाती है| अगर आप अपनी यौन शक्ति को जल्द बढ़ाना चाहते है तो रोजाना सुबह और शाम खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद आधा चम्मच मूसली पाउडर को एक गिलास गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से जल्द लाभ मिलता है|

2- शीघ्रपतन की समस्या को समाप्त करने में सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits for premature ejaculation)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब जीवनशैली और असंतुलित और असमय खानपान की वजह से अधिकतर पुरुष शीघ्रपतन की समस्या का सामना कर रहे है| शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित इंसान दुनिया के डर या संकोच की वजह से डॉक्टर के पास जाने से कतराते है,अगर आप भी शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित है तो सफेद मूसली आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है| सफेद मूसली में मौजूद गुण और पोषक तत्व शीघ्रपतन की समस्या को समाप्त करने में सहायक होते है| कुछ लोग सफेद मूसली को शीघ्रपतन की दवा भी कहते है क्योंकि यह शीघ्रपतन की परेशानी को जल्दी समाप्त करने में सहायक होती है| शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) और आधा चम्मच मिश्री लेकर मिला लें,इस मिश्रण को सुबह और शाम दूध के साथ सेवन करने से जल्द शीघ्रपतन की परेशानी से छुटकारा प्राप्त होता है|

3 – इरेक्टाइल डिसफंक्शन को समाप्त करने में सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits for erectile dysfunction)

शारीरिक संबंध बनाते समय अगर आप इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना कर रहे है तो इसके कारण उत्तेजना या तनाव की कमी भी हो सकती है| कई बार इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने की वजह मानसिक तनाव, डिप्रेशन या किसी दीर्घकालिक बीमारी,डायबिटीज इत्यादि भी हो सकती है,अगर आप भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना कर रहे है तो आपके लिए सफेद मूसली लाभकारी साबित हो सकती है| नियमित रूप से सफेद मूसली का सेवन करने से कुछ ही दिनों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है,सफेद मूसली का चूर्ण या कैप्सूल (आजकल कई कंपनी सफेद मूसली के कैप्सूल का निर्माण कर रही है,आपको बाजार में आसानी से मिल जाते है) का सेवन सुबह और शाम दूध के साथ करने से जल्द लाभ मिलता है|

4 – नपुंसकता की परेशानी को दूर करने में सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits for impotence)

आज के समय में काफी सारे पुरुष कुछ ऐसी परेशानी का सामना कर रहे है और अपनी इस परेशानी का जिक्र वो जल्दी से किसी से नहीं कर पाते है| दरसल काफी सारे पुरुष कम वीर्य की समस्या से पीड़ित है,वीर्य का उत्पादन बढ़ाने और उसकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए परेशान रहते है| अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी का सामना कर रहे है तो सफेद मूसली और कोंच के बीज आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते है| अक्सर बहुत सारे इंसान गूगल पर सर्च करते है, नपुंसकता का घरेलू इलाज, कोंच के बीज और सफेद मूसली से नपुंसकता का इलाज, सफेद मूसली और कोंच के बीज के फायदे इत्यादि| नियमित रूप से कौंच के बीज और सफेद मूसली का सेवन साथ में करने से नपुंसकता की परेशानी से छुटकारा प्राप्त हो सकता है| नपुंसकता का इलाज करने के लिए रोजाना सुबह और शाम एक चम्मच मूसली पाक का सेवन गाय के दूध के साथ करने से जल्द राहत मिलती है,आप चाहे तो पतंजलि मूसली पाक या अन्य किसी अच्छी कंपनी का मूसली पाक ले सकते है|

5 – स्वप्नदोष का इलाज करने में सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits for nightfall)

स्वप्नदोष पुरुषो में होने वाली एक बेहद आम समस्या है,स्वप्नदोष होने के कई सारे कारण हो सकते है| अगर आप स्वप्नदोष की समस्या से पीड़ित है और आप स्वप्नदोष का घरेलू इलाज,स्वप्नदोष की देसी दवा,स्वप्नदोष की आयुर्वेदिक दवा सर्च कर रहे है तो सफेद मूसली आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है| हालाँकि स्वप्नदोष की समस्या होने पर सबसे पहले इसके होने के कारणों के बारे में जानना चाहिए,सफेद मूसली का सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या दूर नहीं होती है लेकिन सफेद मूसली का उपयोग करने से स्वपनदोष की वजह से आने वाली शारीरिक कमजोरी दूर होने में लाभ प्राप्त होता है| नियमित रूप से सुबह और शाम आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर (safed musli powder) को एक गिलास गुनगुने दूध में डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पीने से स्वप्नदोष के बाद होने वाली कमजोरी जल्द दूर हो जाती है|

महिलाओ के लिए सफेद मूसली के फायदे, safed musli benefits for female

 

सफेद मूसली के फायदे पुरुष के साथ साथ महिलाओ के लिए भी है,महिलाओ की कई सारी परेशानियो को दूर करने में सफेद मूसली काफी लाभकारी साबित होती है| चलिए जानते है महिलाओ के लिए सफेद मूसली के फायदे के बारे में

1 – गर्भावस्था में सफेद मूसली के फायदे – (safed musli ke fayde)

गर्भावस्था की अवस्था किसी भी महिला के लिए बेहद खास होती है, गर्भावस्था में महिला को अपने खाने पीने का खास तोर पर ख्याल रखना चाहिए| इस अवस्था में महिला को ऐसा खाना दिया जाता है जो माँ और उसके गर्भ में पल रहे सीषु के लिए लाभदायक हो, गर्भावस्था में सफेद मूसली का सेवन माँ और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सफेद मूसली में मौजूद गुण और पोषक तत्व माँ और शिशु दोनों के लिए लाभकारी होते है लेकिन गर्भवती महिला को सफेद मूसली का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लेना जरुरी है,क्योंकि सफेद मूसली का सेवन उचित मात्रा में ना किया जाए तो गर्भवती महिला और उसके अंदर पल रहे शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है| 

2 – ल्यूकोरिया में सफेद मूसली के फायदे (Benefits of Safed Musli in Leucorrhea in Hindi)

महिलाओ में ल्यूकोरिया की समस्या बहुत ही आम परेशानी है और अधिकतर महिलाएँ इस परेशानी का सामना कर रही है| ल्यूकोरिया की परेशानी का समाधान जल्द ही ना किया जाएं तो इस बिमारी का बुरा असर महिला के शरीर पर पड़ता है,सफेद मूसली में मौजूद गुण ल्यूकोरिया की बिमारी को ठीक करने में मददगार होते है| इसलिए सफेद मूसली को महिलाओ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है|

3 – ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाने में सफेद मूसली के फायदे (Safed Musli benefits for Increase Breast Milk in Hindi)

ऐसी महिलाएँ जो अपने शिशु को दूध पिलाती है अगर उनके शरीर में दूध का उत्पादन कम मात्रा में होता है तो उनका शिशु भूखा रह जाता है| ऐसी महिला अक्सर ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने की घरेलू दवा, दूध बढ़ाने की घरेलू दवा इत्यादि सर्च करती है अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही है तो सफेद मूसली आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है| 4 ग्राम सफेद मूसली चूर्ण और 4 ग्राम मिश्री लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर इस मिश्रण का सेवन दूध के साथ करने से अआप्को जल्द लाभ प्राप्त होता है|

 

सफेद मूसली खाने की विधि या सफेद मूसली के सेवन का तरीका (how to take safed musli) :

ऊपर आपने सफेद मूसली के फायदे (safed musli ke fayde) के बारे में जाना,लेकिन सफेद मूसली के फायदे का पूर्ण लाभ लेने के लिए आपको सफेद मूसली के सेवन का तरीका और उचित मात्रा की जानकारी होना भी बहुत जरुरी है| अधिकतर इंसान इंटरनेट पर सफेद मूसली कैसे खाएं? सफेद मूसली खाने का तरीका कया है? सफेद मूसली के सेवन करने का तरीका इत्यादि लिख कर सर्च करते है| सफेद मूसली की खुराक (safed musli dosage) कितनी उचित है इस बात की सटीक जानकारी आपको आयुर्वेदिक चिकित्सक से ही मिल सकती है| अगर आप आयुर्वेदिक चिकित्सक के द्वारा बताई गई उचित मात्रा का सेवन नहीं करते है या आप अपनी मर्जी से सफेद मूसली का सेवन करते है तो आपको सफेद मूसली के फायदे की जगह नुक्सान भी देखने को मिल सकते है| प्रत्येक इंसान के शरीर की बनावट अलग अलग होती है इसीलिए किस इंसान के लिए सफेद मूसली (safed musli) की कितनी मात्रा होनी चाहिए इसकी सटीक जानकारी आपको चिकित्सक ही दे सकते है| आयुर्वेद के अनुसार आप सफेद मूसली का सेवन सफेद मूसली चूर्ण या मूसली पाउडर और मूसली पाक का उपयोग कर सकते है,अधिकतर परेशानियो में सफेद मूसली का सेवन दूध के साथ करने को कहा जाता है। आजकल बाजार में आपको सफेद मूसली के कैप्सूल भी मिल जाएंगे आप चाहे तो उनका सेवन भी कर सकते है, चलिए अब हम आपको सफेद मूसली चूर्ण,मूसली पाक और कैप्सूल की उचित खुराक की जानकारी उपलब्ध करा रहे है –
सफेद मूसली चूर्ण : 1-2 ग्राम सुबह और शाम
सफेद मूसली कैप्सूल : 1-2 कैप्सूल सुबह और शाम में दो बार
सफेद मूसली पाक : आधा-आधा चम्मच सुबह और शाम

सफेद मूसली के नुकसान और सावधानियां (safed musli side effects and precautions)

सफेद मूसली के फायदे (safed musli benefits in hindi) काफी ज्यादा होते है लेकिन अगर आप सफेद मूसली का सेवन सटीक या उचित मात्रा में नहीं करते है तो आपको सफेद मूसली के नुकसान (safed musli ke nuksan) भी हो सकते है| चलिए अब हम आपको सफेद मूसली के नुक्सान के बारे में जानकारी देते है –

  1. सफेद का सेवन अधिक मात्रा करने से आपकी भूख भी कम हो सकती है,अगर आप अपने शरीर या बीमारी के अनुसार उचित मात्रा का सेवन नहीं करते है तो सफेद मूसली आपकी भूख भी मार सकता है इसीलिए हमेशा सटीक खुराक का ही सेवन करें|
  2.  अधिकतर लोग ऐसे होते है जिन्हे सफेद मूसली की तासीर के बारे में जानकारी नहीं होती है ऐसे में इंसान इंटरनेट पर सफेद मूसली की तासीर गर्म होती है या ठंडी? सफेद मूसली की तासीर कैसी होती है? सफेद मूसली ठंडी होती है या गर्म इत्यादि लिखकर सर्च करते है| सफेद मूसली की तासीर ठंडी होने की वजह से शरीर में कफ बढ़ता है इसीलिए अगर आपको पहले से कफ से जुड़ी समस्या है तो सफेद मूसली का सेवन करने से बचें या डॉक्टर के परामर्श से ही सेवन करें|
  3.  सफेद मूसली का सेवन गर्भवती महिला के लिए लाभकारी होता है लेकिन उचित मात्रा में सेवन ना करने से इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते है| इसीलिए गर्भवती महिलाओ को सफेद मूसली का सेवन करने से पहले स्त्री चिकित्सक से परामर्श जरूर करें|
  4.  ऐसी महिलाए जो स्तनपान कराती है उन्हें भी सफेद मूसली का सेवन स्त्री चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही करें| सफेद मूसली की ठंडी होने की वजह से माँ और उसके शिशु को परेशानी हो सकती है|
  5.  अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो ऐसी स्थिति में भी सफेद मूसली (safed musli in hindi) का सेवन अधिक मात्रा में करने से आपको परेशानी हो सकती है| इसीलिए अगर आप सफेद मूसली का सेवन करना चाहते है तो चिकित्सक से परामर्श के बाद ही उचित मात्रा में सेवन करें|

अन्य भाषाओं में सफेद मूसली के नाम (Safed Musli in Different Languages)

सफेद मूसली का वानस्पतिक नाम Chlorophytum borivilianum Santapau R.R.Fern. (क्लोरोफायटम बोरिबिलिएनम्) होता है। सफेद मूसली को दुनिया भर में भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता है,चलिए अब हम आपको सफेद मूसली के अलग अलग भाषा में नाम के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –

Safed Musli name in –

Safed Musli name in Sanskrit – बल्यकन्दा, धवलमूली;
Safed Musli name in Hindi – श्वेत मूसली;
Safed Musli name in Urdu – मूसली सफेद (Musli safeda);
Safed Musli name in Kannada – Swetha musli
Safed Musli name in Gujarati – Safeda musali, Ujli musali
Safed Musli name in Tamil – Taniravithang
Safed Musli name in Telugu – Swetha musli
Safed Musli name in Marathi – Kulai
Safed Musli name in Malayalam – Shedevali
Safed Musli name in English – Indian spider plant, White musli
Safed Musli name in Arabic – Shuqaqule hindi
Safed Musli name in Persian – Shukakule hindi, Shaququl

हम आशा करते है की आपको हमारा लेख सफेद मूसली के फायदे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी,लेकिन अगर आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं है और आप और अधिक जानकारी पाना चाहते है तो गूगल या बिंग पर सफेद मूसली के फायदे लिखकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है|

error: Content is protected by DCMA !!