purusho & Mahilaon Mein Sugar Ke Lakshan – शुगर की परेशानी आज के समय में बहुत ही आम हो गई है, लेकिन काफी सारे इंसान ऐसे भी है जिन्हे शुगर के लक्षणों के बारे में जानकारी नहीं होती है| आज हम आपको अपने इस लेख में महिलाओ में शुगर के लक्षण और पुरुषो में शुगर के लक्षण के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है| किसी भी इंसान को अगर बिमारी के लक्षण के बारे में जानकारी होती है तो इंसान बिमारी का पता शुरूआती दौर में ही कर लेता है, किसी भी बीमारी का पता शुरुआत में ही चल जाएं तो उसका इलाज करने में आसानी हो जाती है|
जिन पुरुष या महिला को शुगर के लक्षणों के बारे में जानकारी नहीं होती है वो इंटरनेट पर महिलाओ में शुगर के लक्षण, महिलाओ में शुगर के लक्षण कौन कौन से है? महिलाओ में शुगर के लक्षण के बारे में बताओ, महिलाओ में शुगर के लक्षण कया है? पुरुषो में शुगर के लक्षण, पुरुषो में शुगर के लक्षण कौन से है? पुरुषो में शुगर के लक्षण बताओ इत्यादि लिखकर सर्च करते है| चलिए अब हम सबसे पहले आपको महिलाओ में शुगर के लक्षण (Mahilaon Mein Sugar Ke Lakshan) के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
महिलाओ में शुगर के लक्षण (Mahilaon Mein Sugar Ke Lakshan)
शुगर की परेशानी महिला और पुरुष दोनों में हो सकती है, चलिए सबसे पहले हम आपको महिलाओ में शुगर के लक्षण के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है| नीचे बताए जा रहे लक्षण आपको केवल महिलाओ में ही देखने को मिलते है, इसीलिए इन लक्षणों को महिलाओ में शुगर के लक्षण के रूप में जाना जाता है| महिलाओ में शुगर के लक्षण निम्न प्रकार है –
योनि में संक्रमण (Women Diabetes Symptoms in Hindi)
हालाँकि योनि में संक्रमण की समस्या का सामना अधिकतर महिलाऐं करती है, लेकिन कया आप जानते है की महिलाओ में शुगर के लक्षण में शामिल है महिलाओ की योनि में संक्रमण| महिला की योनि में संक्रमण के लक्षण योनि में खुजली, पेशाब करते समय दर्द और जलन की परेशानी होना, दाने होना या योनि पर लालिमा की समस्या हो सकती है| बार बार योनि में संक्रमण होने पर आपको चेकअप जरूर कराना चाहिए|
मूत्र मार्ग में संक्रमण (Women Diabetes Symptoms in Hindi)
यह तो हम सभी जानते है की पुरुष और महिला के शरीर में अंतर होता है, इसीलिए मूत्र मार्ग में संक्रमण पुरुषो के मुकाबले महिलाओ में ज्यादा देखने को मिलता है| अगर सही समय पर मूत्र मार्ग संक्रमण का इलाज ना किया जाए तो संक्रमण किडनी में भी पहुँच सकता है, दरसल हाई शुगर से पीड़ित महिला के शरीर की इम्युनिटी पावर कम होने के साथ साथ नसों को भी नुक्सान होता है जिसकी वजह से मूत्र मार्ग संक्रमण की समस्या हो सकती है| मूत्र मार्ग संक्रमण या यूटीआई को महिलाओं में टाइप 2 शुगर का संकेत माना जाता है, इसीलिए अगर आपको यूटीआई के लक्षण दिखाई दें या आप यूटीआई की समस्या का सामना कर रहे है तो आपको शुगर की जांच जरूर करा लें|
महिला यौन रोग
महिलाओ में शुगर के लक्षण में शामिल है महिलाओ में योन रोग की समस्या| दरसल जब किसी भी महिला में हाई ब्लड शुगर की समस्या लगातार बनी रहती है तो उच्च रक्त शर्करा ( High Blood Sugar ) की वजह से महिला के शरीर में मौजूद नसे कमजोर हो सकती है, जिसका असर महिला की शारीरिक क्षमता पर भी दिखाई देता है। ऐसे में महिला को शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मन भी कम होता जाता है|
गर्भावस्था (Women Diabetes Symptoms in Hindi)
किसी भी महिला के लिए गर्भावस्था की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इस अवस्था में महिला के शरीर में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को मिलते है| गर्भावस्था में महिलाओ में शुगर की समस्या देखने को मिलती है हालाँकि गर्भावस्था की शुरुआत में तो शुगर की परेशानी होने की संभावना कम होती है लेकिन 24 से 28 वे सप्ताह के आस पास शुगर की परेशानी देखने को मिल सकती है, इसीलिए गर्भवती महिला की नियमित रूप से जांच करते रहना चाहिए|
महिलाओ में शुगर के लक्षण है वजाइना में खुजली (Women Diabetes Symptoms in Hindi)
महिलाओ में वजाइना में खुजली की परेशानी होना आम बात है लेकिन वजाइना में खुजली और जलन की परेशानी होने का कारन शुगर की परेशानी भी हो सकती है इसीलिए अगर वजाइना में खुजली और जलन की परेशानी लगातार बनी हुई है तो शुगर की जांच जरूर करवा लें|
वाइट और येलो डिस्चार्ज (symptoms of Diabetes in women in Hindi)
आज के समय में महिलाओ में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है, व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होने के कारण काफी सारे होते है| लेकिन अगर किसी भी महिला को व्हाइट या येलो डिस्चार्ज की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है तो आपको मधुमेह की जाँच जरूर करा लेनी चाहिए क्योंकि कुछ मामलो में शुगर की वजह से भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो जाती है| ऐसे में लापरवाही बिलकुल ना करें और अगर आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से पीड़ित है तो हमारा दूसरा लेख पड़ें जो आपको लिए बहुत ज्यादा लाभकारी हो सकता है|
महिलाओ में शुगर के लक्षण में शामिल है योनि में दर्द (symptoms of Diabetes in women in Hindi)
वजाइना में दर्द होना भी महिलाओ में शुगर के लक्षण में शामिल होता है, हालाँकि यह जरुरी नहीं है की अगर किसी महिला की योनि में दर्द हो रहा है तो उसे शुगर की समस्या हो लेकिन फिर भी हमे लापरवाही नहीं करनी चाहिए, अगर आपकी योनि में दर्द की समस्या लगातार बनी हुई है तो शुगर की जांच जरूर करा लें|
महिलाओं में टाइप 1 शुगर के लक्षण – Symptoms of Type 1 Diabetes in Women in hindi
यह तो आप सभी जानते ही है की शुगर दो तरह की होती है टाइप 1 डाइबिटीज़ और टाइप 2 डाइबिटीज़| चलिए अब हम आपको महिलाओ में टाइप 1 डाइबिटीज़ के लक्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है –
- अगर किसी भी महिला का अचानक से वजन घटने लगे तो इसका कारण शुगर भी हो सकता है| ऐसे में लापरवाही कभी नहीं करनी चाहिए तुरंत शुगर की जांच करा लें|
- महिलाओ में शुगर के लक्षण में शामिल है उल्टी होना अर्थात बिना किसी कारण के अगर महिला को उलटी की समस्या हो रही है तो इसका कारण शुगर की समस्या (symptoms of Diabetes in women in Hindi) भी हो सकती है|
महिलाओं में टाइप 2 शुगर के लक्षण – Symptoms of Type 2 Diabetes in Women
महिलाओ में टाइप 2 डाइबिटीज़ की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है| अगर आपको यह नहीं पता है की महिलाओ में टाइप 2 डाइबिटीज़ के लक्षण कया है तो परेशान ना हो अब हम आपको महिलाओ में टाइप 2 डाइबिटीज़ के लक्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
- अगर किसी भी महिला अचनाक से या बहुत तेजी से वजन बढ़ने लगे तो इसके पीछे की वजह शुगर भी हो सकती है| हालाँकि वजन बढ़ने के कारण (symptoms of Diabetes in women in Hindi) और भी हो सकते है इसीलिए वजन बढ़ने का कारण जानने के लिए जांच कराना जरुरी है|
- अगर किसी भी महिला के किसी भी प्रकार की चोट लग गई है या कट लग गया है और उसे सही होने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है या घाव धीमी गति से ठीक हो रहा है तो इसका कारण भी शुगर की परेशानी (symptoms of Diabetes in women in Hindi) हो सकती है|
- अचानक से हाथ पैर का सुन्न हो जाना भी शुगर के लक्षण (symptoms of Diabetes in women in Hindi) में शामिल होता है|
- अगर कोई महिला यीस्ट इन्फेक्शन से पीड़ित है और ईस्ट इन्फेक्शन बार बार हो रहा है तो आप शुगर की समस्या (Women Diabetes Symptoms in Hindi) से पीड़ित हो सकती है|
पुरुषो में शुगर के लक्षण (symptoms of Diabetes in men in Hindi)
ऊपर आपने महिलाओ में शुगर के लक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की है लेकिन कई आप जानते है की शुगर के कुछ लक्षण ऐसे भी होते है जो केवल पुरुषो में ही दिखाई देते है| पुरुषो में टाइप 2 डाइबिटीज़ की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, चलिए अब हम आपको पुरुषो में शुगर के लक्षण के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है
पुरुषो में शुगर के लक्षण है मांसपेशियों का कमजोर होना (men Diabetes Symptoms in Hindi)
अगर किसी भी पुरुष में शुगर की समस्या है तो ऐसे पुरुष में शुगर के सामान्य लक्षण जैसे बार बार पेशाब आना, बार बार प्यास लगना, कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना और और अचानक से वजन कम होना इत्यादि दिखाई दे सकते है| हालाँकि शुगर के लक्षण पुरुष और महिला दोनों में दिखाई देते है, लेकिन पुरुषों में शुगर के लक्षण जैसे मांसपेशियां और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ता है| ऐसे में अगर इंसान सही समय पर इलाज नहीं करवाता है तो आगे चल कर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है|
जेनिटल पार्ट में इंफेक्शन होना (men Diabetes Symptoms in Hindi)
पुरुषो में शुगर के लक्षण में शामिल है जेनिटल पार्ट में इन्फेक्शन होना भी होता है यह लक्षण केवल पुरुषो में दिखाई देता है, कुछ मामलो में देखा गया है जिन पुरुषो को शुगर की समस्या होती है उन्हें जेनिटल पार्ट में इंफेक्शन की समस्या का सामना करना पड़ जाता है| पुरुषो में यह समस्या ब्लड शुगर लेवल बाद जाने की वजह से होता है इसीलिए समय पर इलाज और जाँच करना बहुत ज्यादा जरुरी है|
स्तंभन दोष (इरेक्टिल डिस्फंक्शन) (symptoms of Diabetes in women in Hindi)
आज के समय में स्तंभन दोष या इरेक्टिल डिस्फंक्शन की परेशानी बहुत ही आम हो गई है, इस परेशानी से पीड़ित इंसान को शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय गुप्तांग में इरेक्शन की समस्या होती है| कुछ डॉक्टर्स का मानना है सम्बन्ध बनाते समय गुप्तांग में उत्तेजना ना आने की वजह शुगर की परेशानी भी हो सकती है, इसीलिए पुरुषो में शुगर के लक्षण में इरेक्टिल डिस्फंक्शन भी शामिल है| हालाँकि अगर आप शुगर की समस्या से पीड़ित है और आप इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना कर रहे है तो ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं क्योंकि जैसे ही आप शुगर लेवल को नियंत्रित कर लेते है वैसे ही इस समस्या से छुटकारा पा लेते है| इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने पर आपको स्मोकिंग, ड्रिंक और अन्य किसी भी मादक पदार्थ का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए|
पुरुष और महिलाओ में शुगर के लक्षण
यह तो हम सभी जानते ही है की शुगर की परेशानी पुरुष और महिला दोनों में हो सकती है, अक्सर इंसान शुगर के लक्षण सर्च करता है| दरसल शुगर की परेशानी के कुछ लक्षण आपको केवल पुरुष में दिखाई देते है और कुछ लक्षण आपको केवल महिलाओ में देखने को मिलते है ऐसा इसीलिए है क्योंकि पुरुष और महिला का शरीर अलग अलग होता है लेकिन शुगर के कुछ लक्षण ऐसे भी है जो पुरुष और महिला दोनों में देखने को मिलते है जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे है
वजन कम होना या बढ़ना (symptoms of Diabetes in Hindi)
डायबिटीज या शुगर के शुरुआती लक्षणों की बात करें तो वजन एकदम से बढ़ना और घटना शामिल है| अगर किसी भी पुरुष या महिला का वजन अचानक से या तेजी से बढ़ने लगे तो ऐसे इंसान को शुगर की समस्या हो सकती है दूसरी तरफ किसी भी महिला या पुरुष का वन अचानक से घटने लगे तो भी इंसान शुगर की समस्या से ग्रसित हो सकता है इसीलिए ऐसी दोनों स्थितियों को नजर अंदाज बिलकुल ना करें| तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और अपने वजन की जांच करते रहें|
शुगर के लक्षण में शामिल है तेज भूख लगना (symptoms of Diabetes in Hindi)
अगर आपको अचानक से तेज भूख लगने लगे या खाना खाने के तुरंत बाद फिर से तेज भूख लग रही है तो आप शुगर की समस्या से पीड़ित हो सकते है| खाना खाने के बाद तेज खाने की इच्छा होना डायबिटीज के शुरूआती लक्षण में शामिल है, इसीलिए अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको जांच करने की जरुरत है|
बार बार पेशाब आना (symptoms of Diabetes in Hindi)
हालाँकि बार बार पेशाब आने की वजह और भी कई सारी होती है लेकिन आमतौर पर देखा गया है की डायबिटीज की शुरूआत में इंसान के शरीर में यूरिन मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है या आप ऐसे समझ सकते है की शरीर में यूरिन 6 प्रतिशत से 11 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इस वजह से इंसान को बार बार पेशाब आने की समस्या होती है अगर आपको बार बार पेशाब आ रहा है और रात के समय भी आपको बार बार जाना पड़ रहा है आपको यूरिन टेस्ट या शुगर की जांच करानी चाहिए|
तेज प्यास लगाना (symptoms of Diabetes in Hindi)
अगर कोई इंसान मधुमेह के रोग से पीड़ित होता है तो ऐसे इंसान को आम इंसान से ज्यादा प्यास लगती है| प्यास लगने का एक कारन यह भी है की शुगर से पीड़ित इंसान को बार बार पेशाब आता है जिसकी वजह से भी इंसान को बार बार प्यास लगती है।
फोडे-फुंसी समस्या (symptoms of Diabetes in Hindi)
आमतौर पर देखा गया है की शुगर की समस्या पीड़ित इंसान की शुगर जब जब बाद जाती है तो इसकी वजह से इंसान के शरीर में फोडे-फुंसी की समस्या हो जाती है| हालाँकि शुगर लेवल नार्मल होने पर फोड़े फुंसियों में कुछ राहत भी प्राप्त हो जाती है|
आंखें कमजोर होना (symptoms of Diabetes in Hindi)
जब किसी भी महिला या पुरुष के शरीर में शुगर की समस्या हो जाती है तो इसका असर पीड़ित की आँखों पर भी दिखाई देता है अगर आपको आंखों का कमजोर होना, सामने धुंधला दिखाई दे रहा है, दूर की चीज साफ नजर नहीं आती है, अचानक आंखों के आगे अन्धेरा छाना इत्यादि परेशानी हो रही है तो आपको शुगर की जांच जरूर करानी चाहिए|
सुनने की समस्या (symptoms of Diabetes in Hindi)
डायबिटीज की समस्या से पीड़ित इंसान के शरीर में जब शुगर का लेवल बाद जाता है या कम हो जाता है तो इसका नकारात्मक असर शरीर के कई सारे हिस्सों पर पड़ सकता है| कुछ मामलो में देखा गया है शुगर की वजह से इंसान को कम सुनाई देने लगता है या कानो के अंदर झन झन की हल्की हल्की आवाज आती रहती है और अगर सही समय पर इलाज ना किया जाएं तो कानों के सेल्स भी डैमेज हो सकते है|
थकान (symptoms of Diabetes in Hindi)
अगर किसी भी महिला या पुरुष को बिना किसी वजह से थकान महसूस हो रही है या पुरे दिन शरीर थका थका लगा रहा है तो इसका कारन शुगर भी हो सकता है| हालाँकि शरीर में थकान होने के कारण अन्य भी हो सकते है इसीलिए ऐसे में आपको शुगर की जांच भी करा लेनी चाहिए|
चिड़चिड़ापन (symptoms of Diabetes in Hindi)
अगर आपके स्वभाव में बिना किसी वजह के चिड़चिड़ापन आ गया है तो यह भी शुगर के लक्षण में शामिल होता है|
त्वचा में संक्रमण (symptoms of Diabetes in Hindi)
यह तो हम सभी जानते है की शुगर का लेवल बढ़ने या घटने का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है| शुगर से पीड़ित इंसान की त्वचा में संक्रमण की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, इसीलिए अगर आप त्वचा में संक्रमण की समस्या का सामना कर रहे है और संक्रमण जल्दी सही नहीं हो रहा है तो आपको शुगर की जांच करा लेनी चाहिए|
हाथ या पैर में झनझनाहट या सुन्न होना (symptoms of Diabetes in Hindi)
पुरुष या महिलाओ में शुगर के लक्षण (Mahilaon Mein Sugar Ke Lakshan) में शामिल है झनझनाहट या सुन्न होना| अगर आपके हाथ या पैर में झनझनाहट हो रही है या कुछ देर के लिए हाथ पैर सुन्न हो रहे है तो ऐसा होने के पीछे का करना शुगर की परेशानी भी हो सकती है| ऐसे में आपको लापरवाही बिलकुल नहीं करनी चाहिए तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए|
निष्कर्ष – हम आशा करते है की आपको हमारा लेख महिलाओ में शुगर के लक्षण (Mahilaon Mein Sugar Ke Lakshan) या पुरुषो में शुगर के लक्षण में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, अगर किसी भी पुरुष में शुगर के लक्षण दिखाई दें तो कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए| लेकिन अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद नहीं आई है तो आप गूगल या बिंग पर महिलाओ में शुगर के लक्षण (Mahilaon Mein Sugar Ke Lakshan) या पुरुषो में शुगर के लक्षण लिखकर सर्च कर सकते है|